पीलीभीत: उफ! ये बिजली कटौती...व्यापारियों ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भीषण गर्मी में बिजली कटौती की मार से परेशान व्यापारियों ने एक्सईएन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।  सप्ताह भर में बिजली सप्लाई बेहतर न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई और मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा गया।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी की अगुवाई में व्यापारी जमा हुए और सोमवार सुबह करीब 11 बजे रोडवेज के नजदीक स्थित पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने नारेबाजी की और एक्सईएन पंकज भारती को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि गर्मी के दिनों में घंटों की अघोषित कटौती हो रही है। 

बिजली की अघोषित कटौती ने शहरवासियों का हाल बेहाल कर दिया है। कभी सुधार के नाम पर तो कभी जर्जर संसाधनों में आई खराबी के नाम पर घंटो बिजली गुल हो रही है। सुधार कार्य के बाद भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। व्यापार भी चौपट हो गया है। चेतावनी दी गई कि अविलम्ब इस समस्या का समाधान किया जाए वरना एक सप्ताह बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कार्यालय पर धरना देगा।  

इस मौके पर ज़िला चेयरमैन अनिल महेंद्रु, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव, हसन खां, प्रकाश वीर सिंह , पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विक्रम सिंह, सुनील वर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, ऋषि कन्नौजिया, प्रवीण मोहन अग्रवाल,राशिद अंसारी, हेमंत रस्तोगी,गौतम गोहा,मयंक, शलभ सिंह , युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा , आशीष लोधी, कंचन सक्सेना  आदि थे।

अफसर नहीं उठाते सीयूजी नंबर
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने बिजली कटौती की समस्या के साथ ही अधिकारियों के लापरवाह रवैये पर भी नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारी और अभियंता अपने सरकारी सीयूजी नंबर नहीं उठाते है। इससे आम जनता को सही समय पर सूचना नहीं मिल पाती है। अधिशासी अभियंता ने आश्वस्त किया कि विभाग जल्द से जल्द समस्या के समाधान का प्रयास करेगा।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम तो भागे आरोपी, जेसीबी मशीन गड्डे में फंसकर पलटी...दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद

 

संबंधित समाचार