फूलपुर और संतकबीरनगर के बाद अब आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में मची भगदड़! देखें वीडियो
आजमगढ़। फूलपुर और संतकबीरनगर के बाद मंगलवार को एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली में भगदड़ की स्थिति बन गई। दरसअल आज अखिलेश यादव आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए लालगंज पहुंचे थे। इस दौरान वहां एक बार फिर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच की ओर बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीछे खदेड़ दिया और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर चढ़कर भागते हुए नजर आए। इस दौरान जिस स्टैंड पर लाउड स्पीकर लगाए गए थे, वो भी गिर गय। जैसे ही आगे से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया, पीछे वाले कार्यकर्ता अपने आप ही वहां से भाग गए।
यूपी में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आजमगढ़ पहुंचे। वहीं उनकी रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ मच गई
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 21, 2024
भगदड़ के दौरान अखिलेश यादव मंच पर मौजूद थे और उनके सामने ही ईंट-पत्थर भी चला#Azamgarh #आजमगढ़… pic.twitter.com/oo9cKZ5wDM
आजमगढ़ की जनसभा में बोले अखिलेश यादव- भाजपा सिर्फ एक सीट पर लड़ाई में, बाकी पर जनता सफाया कर देगी
उत्तर प्रदेश में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ एक सीट पर भाजपा लड़ाई में है, बाकी सीट पर जनता उनका सफाया कर देगी। सपा प्रमुख यादव ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस बार भाजपा के लोगों ने जो अंकगणित बनाया है, उसे विफल करने का मन उत्तर प्रदेश की जनता ने बना लिया है।’’
