Fatehpur Crime: साधु बनकर पहुंचे युवकों ने डबल करने का दिया झांसा...महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में साधू बनकर पहुंचे युवकों ने महिला से की टप्पेबाजी

फतेहपुर, अमृत विचार। साधू के भेष में पहुंचे दो युवकों ने चौडगरा कस्बे में एक महिला को बरगलाकर उसके साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। रकम दोगुना और घर में किसी प्रकार की दुर्घटना न होने का झांसा देकर महिला से नगदी और जेवरात लेकर भाग निकले। मामले की तहरीर पीड़िता ने पुलिस को दी है। 

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बा निवासी मिथलेश कुमारी मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी। उसी दौरान साधू के भेष  में दो युवक पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर महिला को बाहर बुलाया। महिला के बाहर निकलते ही घर में किसी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताते हुए उसे अपने झांसें में ले लिया। 

महिला ने उपाय पूछा तो उन्होंने कहा कि जितनी घर में नगदी है और  जेवरात है उसे लेकर वह बाहर आ जाए। झाड़फूंक कर उसे दोगुना करेंगे और आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई घर में दुर्घटना नहीं होगी। डरकर महिला ने एक रुमाल में तीन हजार रुपये की नगदी और एक अंगूठी रखकर उन्हें दे दी। 

फूंकते हुए दोनों युवकों ने रुमाल महिला को वापस कर  दी। इस दौरान महिला अचेत भी हो गई। कुछ देर बाद होश में आने पर महिला ने रूमाल खोलकर देखा तो नगदी व अंगूठी नहीं थी। मामले की तहरीर पीड़िता ने पुलिस को दी है।

ये भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम को क्या इसी दिन का था इंतजार...जिला न्यायालय के डिप्टी नाजिर की मौत के बाद हत्यारे सांड समेत 51 छुट्टा पशु पकड़े

संबंधित समाचार