पीलीभीत: कैंसर से पीड़ित युवक ने तालाब में कूदकर दी जान, सुबह ही ऑपरेशन के बाद दिल्ली से लौटा था घर...परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

पीलीभीत, अमृत विचार। करीब आठ माह से कैंसर की बीमारी से ग्रसित चल रहे युवक ने बीमारी से तंग आकर अपनी जान दे दी। वह ऑपरेशन कराने के बाद मंगलवार को ही दिल्ली से घर पहुंचा था और कुछ घंटे बाद ही खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से शव निकाला। परिवार के इनकार करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।  उसे पंचनामा भरकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा।

घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। टनकपुर हाईवे से सटे गौहनिया तालाब के पास एक युवक पहुंचा। उसने अपनी चप्पलें उतारकर साइड में रखी और चंद मिनट बाद ही तालाब में छलांग लगा दी। युवक को तालाब में कूदता देख राहगीर और आसपास दुकान लगाने वाले लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।  

कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू कर दी गई। युवक के बारे में भी पुलिस जानकारी करती रही।  जिसके बाद पता चला कि छलांग लगाने वाला युवक सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह का रहने वाला 30 वर्षीय रिजवान पुत्र नन्हें है। उसके परिवार वाले भी मौके पर आ गए।  दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव बाहर निकाल लिया गया। 

परिवार ने बताया कि लंबे समय से रिजवान को गले का कैंसर था। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद वह मंगलवार सुबह ही घर वापस आया था। मगर बीमारी से काफी परेशान था। बताते हैं कि सुबह करीब दस बजे भी वह ट्रेन के आगे कूदकर जान लेने का प्रयास कर रहा था मगर राहगीरों ने बचा लिया था।  मृतक के एक डेढ़ साल का बेटा है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार, दोनों अपराधियों के साथ एक सिपाही को भी लगी गोली

 

संबंधित समाचार