बरेली: सड़क हादसों में दादी-पोती समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में हुए सड़क हादसों में दादी-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा बदायूं-बरेली रोड पर भमोरा के पास हुआ जबकि दूसरा हादसा नैनीताल रोड पर हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही दादी-पोती और सफाई कर्मी के घर में …

बरेली,अमृत विचार। शहर में हुए सड़क हादसों में दादी-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा बदायूं-बरेली रोड पर भमोरा के पास हुआ जबकि दूसरा हादसा नैनीताल रोड पर हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही दादी-पोती और सफाई कर्मी के घर में कोहराम मच गया।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तौर निवासी मोहित उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के वार्ड-7 में नौकरी करता है। शनिवार को वह अपनी मां ब्रजबाला और बेटी राधिका को छोड़ने के लिए पस्तौर जा रहा था। रास्ते में कनमन और रिछा के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग बाइक से दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने बच्ची को तुरंत एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज भेजा जबकि ब्रजबाला को जिला अस्पताल ले जाया गया।

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में राधिका ने दम तोड़ दिया। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्रजबाला को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी के बाद मोहित के परिवार में कोहराम मच गया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत
बदायूं रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भमोरा थाना क्षेत्र में रहने वाले देवेन्द्र पंचायत विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी करने के बाद घर वापस आ रहे थे। रास्ते में भमोरा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने देवेन्द्र को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार