कासगंज: कलश विजर्सन को गए पांच श्रद्धालु डूबे, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटना को लेकर गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे

घटना की जानकारी करने पहुंचे एएसपी राजेश कुमार भारती एवं एसडीएम संजीव कुमार

कासगंज, अमृत विचार। अखंड रामायण कथा को लेकर कलश विसर्जन को गए पांच श्रद्धालु गंगा में डूब गए। जिसमें से एक युवती व दो किशोरियों की मौत हो गई। तीनों के शव गोताखोरों ने निकाले हैं। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। शव मिलने से गांव में मातम छाया हुआ है और सन्नाटा पसर गया है। 

सोमवार को अखंड रामायण कथा शुभारंभ के बाद रेखपुर गांव में दुखद घटना घटित हो गई। गोरहा नहर में कलश विसर्जन के बाद स्नान करते समय गोरहा नहर में पांच महिला श्रद्धालु डूब गए। जिसमें से एक को बचा लिया जबकि एक नवविवाहित सहित दो किशोरियों की मौत हो गई। 

स्थानीय गोताखोरों ने तीनों के शवों को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि गांव में ब्राह्म्मदेव बाबा के मंदिर में अंखड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ था।  अंखड रामायण के समापन पर अगले दिन गांव में अग्रिम धार्मिकअनुष्ठान का आयोजन होना था, लेकिन घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है।

इनके मिले शव 
गोहरा नहर में  22 वर्षीय  विनय की पुत्री संध्या, 14 वर्षीय साक्षी पुत्री सुमंत के अलावा 14 वर्षीय  दुष्यंत की पुत्री शम्मी के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कलश विसर्जन एवं स्नान के लिए नहर में गए श्रद्धालुओं में से पांच श्रद्धालु डूब गए। जिनमें से दो को सकुशल बचा लिया गया और तीन के शव बरामद हुए हैं। - राजेश कुमार भारती, एएसपी

ये भी पढे़ं- कासगंज: घर में घुसकर दबंग ने चलाए चाकू, तीन घायल

 

 

 

संबंधित समाचार