बदायूं: थकान मिटाने की दवा के धोखे में खाई कीटनाशक गोलियां, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बदायूं, अमृत विचार। एक महिला ने थकान मिटाने की दवा के धोखे में कीटनाशक गोलियां खा लीं। महिला को बरेली के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां दो दिन के इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। परिवार में चीत्कार मच गया। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव आजमगंज मड़िया निवासी नन्हें चौकीदार हैं। दो दिन पहले उनकी पत्नी गुड्डो देवी (35) कहीं से होकर घर पहुंची थीं। वह बहुत थक गई थीं। ग्रामीणों के अनुसार थकान मिटाने की दवा के चक्कर में उन्होंने कीटनाशक की गोलियां खा लीं। महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। 

परिजनों ने महिला को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दो दिन के इलाज के बाद मंगलवार को महिला की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पुलिस को सूचना न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बारे में जानकारी नहीं है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: ओवरहैड टैंक में घुसे सात बंदर, भूख-प्यास से हुई मौत...एक महीने बाद बाहर निकाले गए शव

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म