अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाला गिरफ्तार, युवक निकला बैंक का कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन के अंदर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में वह बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है। आरोपी ने धमकी भरे मैसेज सीएम केजरीवाल के लिए लिखे थे। 

पुलिस के मुताबिक अंकित गोयल बरेली का निवासी है। अंकित नोएडा मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए आया था। वह फाइव स्टार होटल में रुका था। पुलिस के मुबातिक अंकित किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा हुआ है। मानसिक हालत खराब बताई जा रही है। फिलहाल मेडिकल जांच के बाद ही पुष्टी हो पाएगी।  

यह भी पढ़ें- निज्जर की हत्या के आरोपी तीन भारतीय कनाडाई अदालत में पेश, दिया ये आदेश

संबंधित समाचार