Unnao Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में पीछे से घुसी कार...दो की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में दो की मौत

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ लौट रहे सेंट्रो कर सवार औरास थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में भीड़ गये। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लखनऊ निवासी मारूफ व लुकमान अन्य लोगों के साथ दिल्ली से वापस लखनऊ सेंट्रो कर से लौट रहे थे। इस दौरान कार बुधवार सुबह 4:30 बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थानांतर्गत किलोमीटर संख्या 271 के पास सड़क किनारे खड़ी मथुरा रोडवेज बस में पीछे से भिड़ गयी। घटना में मारूफ व लुकमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये औरास सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

घटना के विषय में क्षेत्राधिकार बांगरमऊ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि सभी कार सवार दिल्ली से लौट रहे थे। कार में बैठी एक 65 वर्षीय महिला का इलाज करने के लिये सभी दिल्ली गये थे। वहीं से लौटते समय रास्ते में हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: चौथी पर मायके आई बेटी के प्रेमी संग भाग जाने से खफा था पिता, हत्याकांड को दिया अंजाम, पांच आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार