Auraiya News: महिला पोस्टमैन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...घटना से मां का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में महिला पोस्टमैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में बुधवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अमावता में स्थित पोस्ट ऑफिस में बतौर पोस्टमैन के पद पर तैनात थी। घटना की जानकारी मिलते ही मां मौके पर पहुंची। मृतिका के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अयाना थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा की पुत्री अवंतिका मिश्रा 25 वर्ष ने वर्ष 2018 में गांव के ही रहने वाले सत्यम बाजपेई पुत्र श्रीनारायण बाजपेई से लव मैरिज की थी। पति सत्यम दिल्ली में रहकर ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। 

Suicide Auraiya 1

अवंतिका अजीतमल क्षेत्र के अमावता में स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्य करती थी। वह अपने पांच वर्षीय पुत्र अथर्व के साथ लक्ष्मीनगर में अरविंद कुमार के मकान में किराए पर रहती थी। बुधवार को अवंतिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बहुत देर तक कमरे से बाहर न आने पर अन्य किरायदारों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं मिला तो झांक कर देखा उसका शव छत में लगे कुंडे से लटका हुआ था। 

जिसके बाद सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ राममोहन शर्मा, कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कमरे की कुंडी तुड़वाकर शव को नीचे उतारा और मृतका के मायके वालों को सूचना दी।सूचना मिलते ही मृतिका की मां राधा अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची।

वहीं मृतका के पिता की कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका था और भाई अभिषेक है। मृतका की मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Unnao Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में पीछे से घुसी कार...दो की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार