कैंटर की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। जिले के नई मंडी इलाके में बुधवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक की चपेट में आने से दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हो गयी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि नयी मंडी थाना क्षेत्र के मखियाली गांव के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने पैदल जा रहे सरवत गांव के निवासियों राज कुमार (60) और राम कुमार (70) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। राव ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं। 

ये भी पढ़ें -बहराइच : नहर में गिरी किशोरी, तलाश जारी काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का नहीं लगा पता

संबंधित समाचार