बहराइच : नहर में गिरी किशोरी, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का नहीं लगा पता

बहराइच, अमृत विचार। जिले के हरखापुर गांव निवासी एक किशोरी बुधवार को पैर फिसलने से नहर में गिर गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर गांव निवासी सुलेखा (16) बुधवार 24 नंबर पुल पर टहल रही थी। दोपहर एक बजे पैर फिसलने से किशोरी नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।

तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी, कोतवाल अमितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की नदी में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका है। कोतवाल ने बताया कि गोताखोरों की मदद ली जा रही है। नहर में पानी अधिक होने के चलते खोजबीन में दिक्कत हो रही है।

संबंधित समाचार