प्रयागराज: अफजाल अंसारी के मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले की सुनवाई लगातार तीन दिनों से चल रही है और चौथे दिन यानी गुरुवार को भी मामले को सुना जाएगा। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकलपीठ के समक्ष हुई। गाज़ीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट से मिली 4 साल की सजा के खिलाफ अफजाल अंसारी ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है। 

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य के अधिवक्ताओं ने अपने तर्क प्रस्तुत किये। एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत 4 साल की सजा और अंसारी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके खिलाफ अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई तो वहां से उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगा दी गई और हाईकोर्ट को 30 जून 2024 तक अफजाल के मामले की सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें -केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

संबंधित समाचार