बदायूं: मंडल अध्यक्ष से मारपीट के मामले में दारोगा और सिपाही लाइनहाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को दारोगा की शह पर सिपाही ने की थी मारपीट, फिर हवालात में डाला

बदायूं, अमृत विचार। एक व्यक्ति की सिफारिश लेकर थाने गए भाजपा के मंडल महामंत्री के साथ दारोगा और एक सिपाही ने मारपीट की थी और हवालात में बंद कर दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया था। सीओ उझानी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। एसएसपी ने मामले की जांच कराई। सीओ की जांच आख्या के आधार पर एसएसपी ने दारोगा और सिपाही को लाइनहाजिर किया है। 

थाना उसहैत क्षेत्र के गांव हाफिजनगला निवासी श्यामपाल रविवार को गांव नगरिया दुगानी निवासी अजय पाल की आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गए थे। गेहूं एक किलो कम निकलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। श्यामपाल ने भाजपा मंडल महामंत्री राहुल लोधी को सूचना दी। वह दोनों शिकायत करने के लिए रात में थाने गए। पुलिस को घटना के बारे में बताया। 

मंडल अध्यक्ष का आरोप था कि हल्का दारोगा जाहिद हुसैन और सिपाही नितिन ने उन्हें गलत साबित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते दारोगा और सिपाही से उनकी नोकझोंक हुई थी। दारोगा की शह पर सिपाही ने उनके साथ मारपीट की और हवालात में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर भाजपाई एकत्र हो गए। धरना करने लगे। माहौल गर्माया तो पुलिस ने आरोपी चक्की मालिक अजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

भाजपाइयों ने दारोगा और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। सीओ उझानी शक्ति सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। घटना के अगले दिन मंडल अध्यक्ष ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने सीओ उझानी को जांच सौंपी। जांच के आधार पर एसएसपी ने दारोगा जाहिद हुसैन और सिपाही नितिन को लाइनहाजिर कर दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: चार जनवरी को युवक की मौत, चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार