बदायूं: चार जनवरी को युवक की मौत, चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दुगरैया राखी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चार जनवरी शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह अपने पति नेमचंद के साथ घर पर बैठी थी। गांव निवासी धीर सिंह, शेर सिंह, शमशेर सिंह पुत्र सियाराम, सोनम पत्नी धीर सिंह उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज करना शुरू कर दी। कहा कि तुम लोगों का समाज में मुंह काला करके गांव से निकाल देंगे। अवैध संबंधों का आरोप लगाया। 

पति ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और विरोध किया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन्हें मारापीटा। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो वह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रात को वह दवा खाकर घर पर सो रही थीं। पति बाहर बरामदे में सोए थे। रात में वह लोग अवैध असलाह लेकर उनके घर में घुस आए। हथियारों के बल पर महिला और उनके बच्चों को बंधक बनाकर डराया-धमकाया और कमरे में बंद कर दिया। उनके पति को पीटने लगे। नेमचंद के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। शव कुंडे में लटकाकर भाग गए। 

महिला ने अगले दिन पुलिस से सुनवाई की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट की शरण में गईं। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को आरोपी धीर सिंह, शेर सिंह, शमशेर सिंह और सोनम के खिलाफ साजिश रचने और हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुंवरगांव के प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढे़ं- बदायूं: गोवंश के लिए आई धनराशि डकार गए प्रधान और सचिव, नोटिस जारी

 

संबंधित समाचार