आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ आजमगढ़ में 'निरहुआ' ने किया रोड शो, कहा- अबकी बार 400 पार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भोजपुर सिनेमा की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ रोड शो किया। इस दौरान करीब दो किमी. सड़क पर जाम लग गया। 

इस दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा, "आज बहुत ही खुबसूरत तरीके से आजमगढ़ की धरती 'राममय' हुई है, उम्मीद है 'अबकी बार 400 पार'... लोग यहां प्यार देने आए हैं इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती।"

3

वहीं भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, "जब वे (INDIA गठबंधन) हारने लगते हैं तो झूठ बोलते हैं, कभी EVM खराब हो जाता है तो कभी हमारे कार्यकर्ता खराब हो जाते हैं। ये लोग कभी अपनी हार स्वीकार नहीं करते और इसी वजह से पूरे देश से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी खत्म हो जाएगी।"

बता दें आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिनेश लाल यादव को अपना उम्मीदवार को घोषित किया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। 

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सबसे पहले हैदरगढ़ और आखिर में आएगा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से परिणाम, 33 चक्र में पूरी होगी मतगणना

संबंधित समाचार