कासगंज: सांप के काटने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कासगंज: सांप के काटने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिढपुरा,अमृत विचार: बच्चों के साथ खेल रहे मासूम को सर्प ने डस लिया। जिससे बालक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे एटा मेडिकल को ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

सर्प दंश की घटना गांव पहलोई की है। यहां के निवासी रवि प्रकाश का 6 वर्षीय बच्चा अभिनव छोटे-छोटे बच्चों के साथ पड़ोस के घेर में गेंद खेल रहा था। उस घेर में उपले एवं भूसा रखा हुआ था। खेल-खेल में जैसे ही गेंद अंदर चली गई बच्चा गेंद लेने के लिए अंदर रखे उपलों के पास पहुंचा, तो वहां बैटे सांप ने डस लिया।

यह बात बच्चे ने अपने परिजनों को नहीं बताई जैसे ही बच्चा बेसुध होने लगा परिजन उसे पूछने लगे तब उसने बताया कि हमें किसी कीड़े ने काट लिया है। परिजन आनन-फानन में जिला चिकित्सालय एटा लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया,आपको बता दें कि मृतक अभिनव अपने दो भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।घटना को लेकर बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दो अन्य लोगों को सर्प ने डसा
कासगंज: जिले के गंजडुंडवारा के गांव बनेना और ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कांतौर में एक अधेड़ सहित युवक को सर्प ने दंश मार दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव बनेना निवासी विनोद कुमार का 19 वर्षीय बेटा अस्मित उपाध्याय गुरुवार की सुबह नौ बजे अपने प्लॉट की साफ सफाई कर रहा था, तभी वहां बैठे सर्प ने बाएं हाथ में दंश मार दिया।

गांव कांतौर निवासी 45 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र रामेश्वर गुरुवार की सुबह अपने घर में सौ रहा था। प्रात: बजे के तकरीबन सर्प ने बाएं पैर में दंश मार दिया। जिला अस्पताल में दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा 2024 : हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी