रामपुर : घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक पांच बहनों में इकलौता भाई था और पत्नी के मायके वापस नहीं आने पर परेशान था। कई बार वह पत्नी मीनाक्षी को लेने उसके मायके गया। लेकिन, वह नहीं आई।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गगनपुर निवासी बाबू राम सैनी के 25 साल का बेटा संजय सैनी मजदूरी करता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी तहसील बिलासपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी मीनाक्षी से हुई थी। दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद से संजय काफी परेशान चल रहा था। उसने मौका पाकर दोपहर को करीब तीन बजे घर से कुछ दूरी पर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ती देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। उसको बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन हालत में सुधार नही होने पर उसको रुद्रपुर एक निजी अस्पताल में ले जाने लगे।जहां रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसा माना जा रहा है कि मृतक के ससुराली उसको लगातार परेशान कर रहे थे।
घर का इकलौता चिराग था संजय
संजय की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि संजय पांच बहनों में इकलौता होने के कारण सभी उसको काफी प्यार करते थे। वह एक बहन से छोटा और चार बहनों से बड़ा था। सभी बहनें अपने इकलौते भाई को काफी प्यार करती थीं। उसके जहर खाकर मर जाने के बाद सभी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब उनकी और उनके माता-पिता की देखभाल कौन करेगा। सभी ने तीन साल पहले बड़ी खुशी के साथ उसकी शादी मीनाक्षी से की थी।
पांच माह से मायके में रह रही है मीनाक्षी
मृतक संजय के परिजनों का कहना है कि उनकी बहू ने पांच साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। डिलवरी होने के कुछ समय के बाद दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद मीनाक्षी अपने मायके चली गई थी। तभी से महिला वहीं पर रह रही थी। इसके बाद से संजय और परेशान चल रहा था। जहां बुधवार को उसने सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
रोते बिलखते परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।- बलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बिलासपुर
ये भी पढ़ें : रामपुर : पहाड़ों पर हुई बारिश से लुढ़का पारा, लोगों को गर्मी से राहत
