Karauli Sarkar: करौली शंकर महादेव धाम में बुद्ध पूर्णिमा पर उत्सव का आयोजन...श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
करौली शंकर महादेव धाम में बुद्ध पूर्णिमा पर उत्सव का आयोजन
कानपुर, अमृत विचार। ईश्वर की भक्ति हर सुख की खान है। यह भक्ति सद्गुरु की कृपा से प्राप्त होती है। साधना व नियम से मनुष्य हर प्रकार की सिद्धि हासिल कर सकता है। जीवन एक संघर्ष है और इसमें जीत तभी मिलती है जब शक्ति को साध लिया जाए। गुरु की कृपा से शक्ति को प्राप्त करके संघर्ष को जीत में बदला जा सकता है।
मनुष्य में शक्ति भीतर से आती है और वह भी केवल मात्र भक्ति से ही आ पाती है। आत्मा ही मनुष्य की शक्ति है और नियम से चलने से सदा कल्याण होता है। सद्गुरु की भक्ति आपका इस लोक और परलोक में भी साथ देती है। ये बातें करौली शंकर महादेव ने गुरु पूर्णिमा पर आयोजित उत्सव में कहीं।
उन्होंने कहा कि हमें सद्गुरु की शरण में जाकर प्रभु की भक्ति जाननी चाहिए। भक्ति में ही वह शक्ति है जो भगवान को धरती पर आने के लिए विवश कर देती है। दुनिया में जिस मनुष्य पर प्रभु की कृपा होती है और गुरु का आशीर्वाद होता है, केवल वही संपूर्ण रूप से मंगलमय जीवन व्यतीत कर सकता है। यह बात उसके क्रियाकलाप से भी पूर्ण तौर पर सिद्ध होती है। क्योंकि वह हर समय गुरु पूजन व प्रभु बंदगी में लगा रहता है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस आयुक्त कार्यालय में युवक ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास...पीड़ित ने लगाए ये गंभीर आरोप
