शिवराज ने सोनिया से कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई का किया अनुरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी को ‘आइटम’ बताए जाने संबंधी बयान के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। शिवराज चौहान ने यहां ऐतिहासिल मिंटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी को ‘आइटम’ बताए जाने संबंधी बयान के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया।

शिवराज चौहान ने यहां ऐतिहासिल मिंटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दो घंटे के ‘मौन उपवास’ के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कमलनाथ के कृत्य को निर्लज्ज निरुपित करते हुए अनुसूचित जाति की एक महिला मंत्री का अपमान करने तथा उसके बावजूद अपने बयान को न्यायोचित ठहराने संबंधी प्रयास की जमकर आलोचना की।

शिवराज चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने सार्वजनिक मंच से एक नहीं, दो दो बार इमरतीदेवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। और तो और देर रात आइटम शब्द को उचित बताने का प्रयास किया। इन सब बातों के मद्देनजर महिला, मां, बेटी और बहन होने के नाते सोनिया गांधी को कमलनाथ के बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

शिवराज चौहान ने कहा कि वे इस संबंध में सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिख रहे हैं और उनके पत्र के जवाब का इंतजार भी करेंगे। वे सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि क्या वे कमलनाथ को पार्टी से हटाएंगी या उनके खिलाफ कुछ और कार्रवाई करेंगी। कमलनाथ राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव लड़ा जा रहा है। तो क्या उनका यह कृत्य जायज है।

संबंधित समाचार