आज का राशिफल। 25 मई, 2024

आज का राशिफल। 25 मई, 2024

मेष

आज आपकी कुछ गुप्त बातें लोगों को पता लग सकती हैं। आपको धैर्यवान होकर अपना काम करना चाहिए। बुद्धिजीवी लोगों की सलाह से आप परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। नुकीले उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।

वृष

आज प्रेम संबंधों में कुछ भी अस्पष्टता न रखें। यदि आवश्यक न हो तो आपको किसी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे। आपको महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना चाहिए।

मिथुन

आज व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। छुट्टियां मनाने के लिए आप कहीं बाहर जा सकते हैं। शाम को अपनी कार्य नीति में कुछ बदलाव करने की योजना पर काम करने का विचार बनाएंगे।

कर्क

आज इस समय आपको एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिए। क्रोध और स्वार्थी व्यवहार के कारण कुछ अच्छे लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। शाम के समय आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

सिंह

आज होटल कारोबारियों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें। दार्शनिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ने वाली है। व्यवसाय में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है।

कन्या

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग दुकान या स्थान में बदलाव को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं, किंतु दोपहर बाद कुछ उलझनों में फंसने के योग बन रहे हैं। अपनी जीवनशैली पर आपको ध्यान देना होगा।

तुला

आज अचानक स्थान बदलने के योग बन रहे हैं,जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रख रहे थे वे आपको लेकर काफी सहयोगात्मक हो सकते हैं। सलाहकर्ता सेवाओं और धार्मिक कृत्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक

आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आप काम को लेकर लापरवाही न करें। गठिया रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। आपके मन में दया का भाव रहेगा। इसीलिए आप दूसरे लोगों और बेजूबान जीवों की सेवा कर सकते हैं।

धनु

आज दोपहर के बाद आप काफी परिस्थितियों की समीक्षा करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आप काफी कुछ बदलाव लाने की तैयारी कर सकते हैं। जिन कार्यों से आपको नुकसान हो रहा था उसमें सुधार या उसे बंद करने की भी योजना बनाएंगे।

मकर

आज अनावश्यक बातों को लेकर आप अपने नजदीकी लोगों पर नाराज भी हो सकते हैं। आपको बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आपके मन को कई तरह की चिंता घेर सकती है।

कुंभ

आज संपत्ति खरीदने का निर्णय लेने का प्रयास करेंगे। चिकित्सीय पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके द्वारा कई लोगों की मदद हो सकती है। गुमी हुई वस्तु आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज शिक्षण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। शाम को घर पर अच्छा समय बिता सकते हैं। आप काफी सजग होकर काम करेंगे। नए व्यवसाय को लेकर बौद्धिक लोगों से परामर्श ले सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।