बदायूं: बच्चों को डराने के चक्कर में मुंह से लगाया कीटनाशक पेट में गया, महिला की मौत

बदायूं: बच्चों को डराने के चक्कर में मुंह से लगाया कीटनाशक पेट में गया, महिला की मौत

बदायूं, अमृत विचार: झगड़ा कर रहे अपने बच्चों को डराने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई। महिला के बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। महिला के समझाने के बाद भी वह नहीं माने तो महिला ने कीटनाशक मुंह से लगा लिया। कीटनाशक किसी तरह महिला के पेट में चला गया। महिला की तबियत खराब हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा स्थित भंडार कुंआ निवासी रेहान प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह सुबह घर से निकल जाते हैं और शाम को ही वापस आते हैं। 22 मई की दोपहर उन्हें सूचना मिली की उनकी पत्नी की तबियत खराब हो गई है। वह घर पर पहुंचे। नसरीन को जिला अस्पताल लेकर गए। चिकित्सक ने उन्हें रेफर किया। 

परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गुरुवार रात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां रेहान ने बताया कि गुरुवार को बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने अपनी किताबें भी फाड़ दी थीं। नसरीन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते नसरीन ने बच्चों को डराने के लिए कीटनाशक को मुंह पर लगा लिया। 

वह कीटनाशक पीना नहीं चाहती थी लेकिन किसी तरह कीटनाशक नसरीन के मुंह मेकं चला गया था और उनकी तबियत खराब हो गई थी। सदर कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी की ओर से भी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: इस गांव में बैंडबाजे के साथ निकली गाय की अंतिम यात्रा, देखकर दंग रह गया इलाका