आचार संहिता के उल्लंघन पर केकेआर के राहुल त्रिपाठी को लगी फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबु धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई है। आईपीएल ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। त्रिपाठी ने आचार संहिता के लेवल-1 नियम 2.3 के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है। इस लेवल के उल्लंघन …

अबु धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई है। आईपीएल ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

त्रिपाठी ने आचार संहिता के लेवल-1 नियम 2.3 के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है। इस लेवल के उल्लंघन में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

सनराइजर्स के खिलाफ केकेआर ने ये रोमांचक मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इस मैच में राहुल त्रिपाठी ने ओपनिंग करते हुए 16 गेंदों में 2 चौके और 1 सिक्स की मदद से 26 रन बनाए थे, छठे ओवर की आखिरी गेंद पर टी नजराजन  ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था। राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 48 के ओपनिंग पार्टनरशिप की. शुभमन ने बेहद धीमी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 36 रन बनाए।

 

संबंधित समाचार