सीतापुर: थाने से फरार आरोपी युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। बिसवां कोतवाली इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार की सुबह युवक का पेड़ लटकता मिला शव परिजनों ने लड़की के पिता समेत कई लोगों पर लगाया हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने साथ ही पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनो का कहना है कि युवक थाने में बंद था और वह कल फरार हो गया था।
              
जानकारी के अनुसार सांडा चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक लड़की 22 मई की रात अपने प्रेमी इमरान के साथ फरार हो गई थी। जिसको लेकर बिसवां थाने में लड़की के पिता अनीस की तहरीर पर 23 मई को मुकदमा गंभीर धाराओं 363,366 में पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद लड़के को थाने में बंद कर दिया गया था और लड़की को पिता के सुपुर्द कर दिया गया था। बताया जाता है कि 24 मई को पुलिस की अभिरक्षा से युवक इमरान भाग गया। तत्पश्चात पुलिस ने पुलिस ने लड़के के सभी परिजनों से लेकर रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर लड़के का सुराग लगाने के लिए पूछताछ की। बावजूद इसके आज सुबह युवक इमरान का घर के पीछे पेड़ से लटकता शव मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

4 - 2024-05-25T111646.630

मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष के पिता सहित कई अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर भी मनमानी का आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस बिना पंचनामा किये शव को जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्र में घटना से हड़कंप हुआ है। वहीं परिजन सहित क्षेत्रीय लोग दबी जुबान पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। क्योंकि लड़की पक्ष के लोग बडे़ घराने से ताल्लुक रखते हैं। प्रभारी निरीक्षक बिसवां अनिल सिंह ने बताया कि मृतक युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगा था जिसकी तलाश की जा रही थी लेकिन आज आरोपी का शव फांसी पर झूलता मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -रामपुर : चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार