Auraiya Fire: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग...मकान मालिक परिवार समेत फंसे, दमकल विभाग ने सभी को सुरक्षित निकाला, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया के दिल्ली पिज्जा प्वाइंट रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थानाक्षेत्र के फफूंद दिबियापुर मार्ग पर एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार को किसी प्रकार से बाहर निकाला गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर स्थित दिल्ली पिज्जा प्वाइंट के मालिक चंदन गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी इंद्रा नगर दिबियापुर दुकान बंद करके चले गए थे। देर रात लगभग 12 बजे लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। आसपास के लोगो ने रेस्टोरेंट मालिक सहित पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे रेस्टोरेंट मालिक ने आग की लपटे देख होश उड़ गए। इस बीच किसी ने बताया कि रेस्टोरेंट के ऊपरी मंजिल पर रमेश अवस्थी परिवार समेत फंसे हैं। परिवार को सुरक्षित निकालकर परिवार समेत पड़ोस के मकान में सुरक्षित पहुंचाया गया। 

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान मालिक रमेश अवस्थी पुत्र विशंभर दयाल अवस्थी ने मकान के ग्राउंड फ्लोर दिल्ली पिज्जा प्वाइंट के मालिक चंदन गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता किराए पर दे रखा है। वहीं आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

लगभग दो वर्ष पहले पड़ोस के कपड़े के शोरूम पब्लिक पर में आग से लाखों की क्षति हुई थी। आग में फंसे दो लोगों की दम घुटने से मौत भी हो गई थी। जबकि अन्य परिवार के लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।वहीं आग से नुकसान का अधिकारी आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे।

सीओ एमपी सिंह ने बताया कि दिबियापुर फफूंद रोड पर दिल्ली पिज्जा प्वाइंट में रात में लगभग 12 बजे आग लग गई थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया कोई जनहानि नहीं हुई है। ऊपर मंजिल में रह रहे परिवार के सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: गाली देने पर सिर पर पत्थर पटककर हत्या... इलाके में फैली सनसनी

संबंधित समाचार