Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के खिरिया पमारान में पुन: मतदान जारी, बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे लोग

दोपहर एक बजे तक हुआ 51.76 फीसदी मतदान, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के खिरिया पमारान में पुन: मतदान जारी, बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे लोग

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। लोकसभा सीट के अलीगंज विधानसभा के 343 मतदेय स्थल खिरिया पमारान पर शनिवार सुबह 7 बजे से पुन: मतदान जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकल रहे है। जिसका नतीजा है कि दोपहर एक बजे तक मतदान केंद्र पर 51.76% मतदान हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़े स्तर पुलिस फोर्स तैनात है। एडीएम व एएसपी ने मतदान केंद्र का जायजा लिया है।

1215 मतदाता वाले मतदेय स्थल खिरिया पमारान पर सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए लाइन लगाए नजर आए।
जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद 2 घंटे के अंदर यानी नौ बजे तक 15.14% मतदान हो गया। वहीं सुबह 11 बजे तक 34.74% मतदान हो गया। 

दोपहर एक बजे तक जब आंकड़ा आया तो खिरिया पमारान की जनता से वोटों के प्रतिशत का अर्द्धशतक लगा दिया और मतदान 51.76% हो गया है। वहीं जब चौथे चरण के अंतर्गत 13 मई को खिरिया पमरान पर मतदान हुआ था तो 69.22% वोट डाले गए। आज हो रही वोटिंग से नजर आता है की पुराना रिकार्ड खिरिया पमरान की जनता तोड़ देगी।

निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम एटा सत्य प्रकाश ने बताया की भारत चुनाव आयोग के आदेशानुसार पुन: मतदान कराया जा रहा है। सुबह 5:30 मॉक पोल एजेंटों की मौजूदगी में कराकर 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान केंद्र के आसपास भी पुलिस फोर्स तैनात है, किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो इसलिए गांव में भी फोर्स राउंड कर रहा है।

मतदाताओं को धूप से बचने के लिए मतदान केंद्र पर टेंट लगाया गया है। इसके साथ ही मतदाताओं का डरी डालकर उनका स्वागत किया जा रहा है। पानी के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है।

खिरिया पमारान में दोपहर तीन बजे तक 65.26% हुआ मतदान

फर्रुखाबाद लोक सभा सीट के अंतर्गत अलीगंज विधानसभा के मतदेय स्थल 343 खिरिया पमारान पर दोपहर तीन बजे 65.26% मतदान हो चुका है।
जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से खिरिया पमरान दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग के मामले में फर्स्ट डिवीजन से पास हो चुकी है। जानकारी के अनुसार 1215 मतदाता वाले खिरिया पमारान मतदेय स्थल पर अभी तक 792 वोट पड़ चुके है। शाम छह बजे तक वोटिंग प्रतिशत में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather News: आज से नौतपा शुरू...भीषण गर्मी पड़ने की है मान्यताएं, इस दिन तक रहेगा जारी