Kanpur Accident: ईंट लदे ट्रैक्टर से गिरा मजदूर...ट्राली का पहिया चढ़ने से मौत, सरसौल से घाटमपुर आते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र के सामने तिवारीपुर गांव के पास देर रात ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा युवक अचानक सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर के नीचे आने से युवक की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

उन्नाव जिले के सरोसा गांव निवासी २६ वर्षीय विशाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, देर रात वह सरसौल से ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लाद कर घाटमपुर आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली तिवारीपुर गांव के पास पहुंची तभी युवक अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे आ गिरा। हादसे में युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर के नीचे आ जाने से कुचल कर मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ युवक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया की युवक उन्नाव जिले का रहने वाला है, परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: तलाक के दबाव पर बेटी ने लगा ली फांसी...बेबस पिता खिड़की से बचाने का करता रहा प्रयास

संबंधित समाचार