फिरोजाबाद: दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन पर किए कई वार...आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही कुल्हाड़ी से भी कई वार किए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरा इलाका दहल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में हत्या की जाने की आशंका है।  

जानकारी के अनुसार नगला खंगर थाना के नगला गुलाल गांव निवासी कमलेश (50) हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। शनिवार की शाम करीब 3 बजे सोथरा रोड पर उसे गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार किए। इससे कमलेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

ये भी पढ़ें- रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रही बस की ट्रक से टक्कर, ड्राइवर की मौत...दो दर्जन श्रद्धालु घायल

संबंधित समाचार