फिरोजाबाद: पहले चढ़ाई गाड़ी, गोलियां मारी और फावड़े से काटी गर्दन... हत्यारे फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरसागंज के सोथरा रोड पर शनिवार को एक लकड़ी व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। कार सवार बदमाशों ने पहले शख्स पर कार को चढ़ाई उसके बाद दो गोलियां भी मारीं। इसके बाद उसे फावड़े से काट डाला।

जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी अपनी कार को छोड़कर बाइक से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मारने वाला फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर था। मरने वाला शख्स मैनपुरी का है  

कमलेश यादव (45) पुत्र जयश्रीराम निवासी नगला गुलाल लकड़ी का व्यापारी था। शनिवार दोपहर सोथरा रोड के पास निधि सादी हाल में लकड़ी उतरवाने आया था। साथ में मुकेश नामक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। 

साथ में कमलेश बाइक से पहुंचा था। लकड़ियों को उतारने के बाद साथी मुकेश ट्रैक्टर लेकर वहां से चला गया। कमलेश यादव सिरसागंज की ओर आने लगा। तभी सामने से आई एक इंडिका कार ने कमलेश की बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया। 

बाइक के ऊपर चढा कर कुचलने के बाद दो बदमाश कार से उतरे और कमलेश को दो गोलियां मारीं। बदमाशों ने तीसरी बार फिर कमलेश पर हमला कर दिया। इसके बाद कार से फावड़ा निकालकर उसकी गर्दन पर कई बार प्रहार किए। 

जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हत्यारे अपनी कार को मौके पर छोड़कर बाइक से फरार हो गए। कार से पुलिस को एक कुल्हाड़ी भी मिली है।

ये भी पढ़ें- आगरा के खेरागढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर भाग निकले

संबंधित समाचार