रामपुर : बहू ने ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दहेज में दस लाख नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला

रामपुर, अमृत विचार। दहेज में दस लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि  छह फरवरी 2023  को उसका विवाह हल्द्वानी के थाना  पड़ाव के  गांव कोहली गार्डन कालोनी निवासी कंवलप्रीत सिंह से हुआ था। महिला के पिता ने उसकी  शादी में काफी रुपया खर्च किया था,लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। दहेज में दस लाख रुपये बेटे के लिए कारोबार के नाम पर मांग रहे थे। मायके से रुपये लाकर नहीं देने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे।

आरोप है कि महिला का ससुर उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। कई बार मौका पाकर  ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला का कहना है, सितंबर 2023  में महिला तीन माह की गर्भवती हो गई थी। उसके बाद ससुराल वालों ने राय मशवरा करके उसको गर्भ निरोधक गोलियां खिला दीं।जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके  वाले भी आ गए उसने सारा मामला अपने मायके वालों को बताया। जब महिला के मायके वालों ने इसका विरोध किया, तो ससुरालियों ने कहा कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी इसे मां नहीं बनने देंगे।

12 नवंबर 2023 को ससुरालियों ने महिला को मारपीट करके घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई और मायकों वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला के परिजन उसको खजुरिया थाने ले गए,उसने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पति कंवलप्रीत सिंह, कुलविन्दर सिंह, भूपेंद्र सिंह,भूपेंद्र कौर, मनदीप कौर,जौली सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : दहेज में दस लाख और कार नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला, छह लोगों पर केस दर्ज

संबंधित समाचार