कासगंज: गृह क्लेश के चलते युवक ने जहर खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोरोंजी,अमृत विचार: सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सुरजी में एक युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया गृह क्लेश कारण माना जा रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

गांव नगला सुरजी निवासी 24 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सर्वेश कुमार ने विषाक्त का सेवन किया। रविवार सुबह उसने जहर खा लिया। जिस समय जहर खाया उस समय परिवार के लोग घर से बाहर थे। जब घर पहुंचे तो देखा कि वह तड़प रहा था। तत्काल प्रभाव से परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की सहमति पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा थी, लेकिन घटना का सही कारण कोई नहीं बता रहा था। सिर्फ गृह क्लेश बताई गई थी। पुलिस घटना का सही कारण जानने की कोशिश कर रही है।

घटना की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर भेजी। घटना का सही कारण पता नहीं चला है। ग्रामीण एवं परिजनों के अनुसार गृह कलेश के चलते युवक ने जहर खाकर जान दी है। -  भोजराज अवस्थी, इंस्पेक्टर सोरों

ये भी पढ़ें- कासगंज: ग्राहक सेवा केंद्र से फर्जी तरीके से निकाल रहा था धनराशि, आरोपी को पकड़ा...पुलिस को सौंपा 

संबंधित समाचार