ओवर-स्पीडिंग : पुल से नीचे गिरे स्कूटी सवार दो दोस्त, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना अंतर्गत अमौसी पुल पर रविवार दोपहर ओवर-स्पीडिंग के चलते से बड़ा हादसा हो गया। जहां स्कूटी सवार दो दोस्त टीएसएम पुल से नीचे गिर गए। दोनों की नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, पारा थाना अंतर्गत मर्दनखेड़ा निवासी राजेश कुमार यादव बिजनौर के चंद्रवल निवासी दोस्त सुनील यादव के साथ स्कूटी से काकोरी के अनौरा गांव में ससुराल जा रहा था। अमौसी ओवरब्रिज पर चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिर पड़ी।

ओवर स्पीडिंग के चलते वह स्कूटी को कंट्रोल न कर सके। नीचे गिरने से दोनों दोस्त घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील यादव को तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट ने अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...