बरेली: मई में अभी और सताएगी गर्मी, पारा चढ़कर 43.1 डिग्री पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिन में सड़कों पर दिखा सन्नाटा, रात में भी बढ़ी गर्मी

बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी से लोगों को मई तक राहत मिलने वाली नहीं है। जिले में रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर में तेज धूप की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया और 45 डिग्री से अधिक तापमान का अहसास हुआ। गर्म हवाओं की वजह से मुश्किल हो गई। सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। इंसानों के साथ जानवर भी बेहाल दिखे। दिन में बढ़ी गर्मी का असर रात में दिखा।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सात दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27- 29 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूरवा हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी रहेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन बेड अस्पताल में आएं तो पीने का पानी साथ लाएं, कई महीने से आरओ खराब

संबंधित समाचार