जनता ने अपने हाथ में ले लिया है चुनाव, गाजीपुर में बोले अखिलेश यादव, कहा-UP ही भाजपा को भगा सकता है 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर/लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को गाजीपुर में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही भरतीय जनता पार्टी को भगा सकता है। अखिलेश ने कहा कि आपको पता होना चाहिए लड़ाई बड़ी है और उत्तर प्रदेश ही भाजपा को भगा सकता है। तो भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी।   

सपा अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया, उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में गठबंधन ने बढ़त पाई है, ये हमारी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से घबरा गए हैं। ये चुनाव जनता ने अपने हाथ में ले लिया है और जनता हमारी अपने आप आगे बढ़ती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी भी में अपार भीड़ दिख रही है। यह उत्साह बता रहा है गाजीपुर में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे। बीजेपी के बाहर से आने वाले लोग थर्रा रहे हैं। पूर्वांचल की रफ्तार पश्चिम से भी तेज है। इस बार 400 पार वाले 400 हारने जा रहे हैं और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 

7 - 2024-05-27T152528.267

अखिलेश ने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है, ये संविधान है जो हमें सम्मान दिलाता है, हमारी संजीवनी है। आपने देखा होगा बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला लिए हैं, इसलिए हम बहुजन समाज के लोगों से कहना चाहते हैं कि संविधान बचाने के लिए हमारा सहयोग करें। सपा अध्यक्ष बोले जो लोग सत्ता में हैं वो जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार नहीं बनने जा रही है इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है। 4 जून के बाद ना केवल मित्र मंडली बदलेगी, मंत्री मंडल और मीडिया मंडल भी बदलेगा।

महंगाई और पेपर लीक पर साधा निशाना 
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि आज हर चीज महंगी हो गई है। पढ़ाई महंगी, किताबें महंगी,  डीजल पेट्रोल के साथ हर जरूरत का सामान सरकार ने महंगा कर दिया है। इस सरकार में जितनी भी परीक्षाएं हुई, उन सब के पेपर लीक हो गए। नौजवानों की नौकरी तो छीनी ही छीनी है, नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद करने का काम किया है।

8 - 2024-05-27T152643.770

उन्होंने कहा कि सोचिए जिन्होंने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी वो नहीं हुई, हम अपने किसान भाईयों को कह के जा रहे हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम इनका कर्ज माफ करेंगे और एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। गौरतलब है कि गाजीपुर से अफजल अंसारी को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 

ये भी पढ़ें -गृह मंत्री अमित शाह का तंज, 4 जून के बाद जाने वाली है कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की नौकरी

संबंधित समाचार