बरेली: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, राहगीरों को राहत देने के लिए पिलाया शर्बत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। चिलचिलाती गर्मी से राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इस बीच असहायों और अति निर्धनों की सेवा ग्रुप के तत्वावधान में रेलवे फाटक पर ग्रुप के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए शीतल शर्बत पिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. श्याम मोहन सक्सेना और राजा सक्सेना ने किया। 

कार्यक्रम में गिरीश बाबू शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेश कुमार शर्मा, सुख पाल शर्मा, संतोष कश्यप, वैभव शर्मा, देवेंद्र यादव, कामेश्वर दयाल, हिमांशु, टिंकू आदि ने चलते वाहनों को रोक रोक कर राहगीरों को शीतल शर्बत पिलाया। समाज सेवी विजय बहादुर गौड़ ने शीतल शर्बत सेवा में विशेष योगदान दिया। शर्बत वितरण का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जारी रहा। बता दें कि भीषण गर्मी में पिछले 15 दिनों से इसी स्थान पर ग्रुप के द्वारा शीतल जल का प्याऊ चलाया जा रहा है। 

ग्रुप के संस्थापक ज्ञानेश कुमार शर्मा ने बताया कि शीतल जल सेवा के बीच शीतल शर्बत सेवा भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में दीपक सक्सेना व कैलाश बिहारी का भी विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें- बरेली: चौकीदार की चार लोगों ने की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार