बदायूं: ससुर ने किया दुष्कर्म, पति नहीं दिया साथ...शिकायत करने पर पीटा, जानिए एक महिला की बेबसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बदायूं, अमृत विचार: अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पति से शिकायत की तो उसने महिला की पिटाई लगा दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के लिए पुलिस महिला के घर पहुंची तो आरोपी ससुर और पति नहीं मिले। 

एक गांव निवासी महिला थाना अलापुर पहुंची। पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी ससुराल में रहती है। उसके पति मजदूरी करने के लिए बाहर चले जाते हैं। ससुर उसपर गलत नजर रखता है। आरोप है कि ससुर उसे घर पर अकेला पाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। 

ससुर से परेशान होकर महिला ने उसके कृत्य के बारे में पति को जानकारी दी तो वह गुस्सा गया और महिला से ही गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना अलापुर के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। पुलिस पीड़िता की ससुराल गई तो उसका न तो पति और न ससुर मिला। दोनों फरार हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: चोरों ने काटी लाइन, फाल्ट तलाशने निकले एसएसओ ने एक आरोपी को पकड़ा 

संबंधित समाचार