बहराइच: खरगोश को निगल गया अजगर, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में मंगलवार सुबह नजदीक आए खरगोश को अजगर ने दबोच लिया। इसके बाद अजगर को जिंदा निगल गया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में मंगलवार सुबह एक अजगर चलकदमी कर रहा था। 

तभी एक खरगोश अजगर के निकट से जाने लगा। अजगर ने खरगोश को दबोच लिया। इसके बाद उसे जिंदा निगल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जंगल में ऐसी घटनाएं सामान्य हैं। जंगली जीव के दूसरे के वाहक हैं।

यह भी पढ़ें:-रवि किशन का दावा- आधा दर्जन से अधिक विपक्षी दलों का अस्तित्व चार जून के बाद समाप्त हो जाएगा

संबंधित समाचार