शाहजहापुर: ब्लॉक प्रमुख पति पर कार चढ़ाने का आरोप, बोले- मैं बाल-बाल बच गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलहर, अमृत विचार। ब्लॉक प्रमुख पति ने सचिव पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्लॉक प्रमुख पति वरुण यादव सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर बैठकर जन समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान ग्राम कमलपुर निवासी मोर चंद ने बताया कि तीन दिन पहले उनके गांव में एक सांड की मौत हो गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने सचिन को दी, लेकिन सचिव ने कार्रवाई करने के बजाय फोन पर उनसे अभद्रता शुरू कर दी। 

शिकायत करने पर वरुण यादव ने सचिव को बुलाकर जब जानकारी करनी चाहिए तो वह उनसे भी अभद्रता करने लगा। वरुण यादव का आरोप है सचिव शराब के नशे में धुत था।

उन्होंने बताया कि शाम 5:30 बजे जब वह ब्लॉक में सड़क पर खड़े होकर अपने साथियों के साथ बात कर रहे थे तभी तेज गति से कार चलाते हुए जान से मारने की नीयत से सचिव ने उनके ऊपर कार चढ़ा दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाकर सचिव को उनके हवाले कर दिया। उधर, कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा