बदायूं: गर्मी में भी पेयजल को तरस रहीं गर्भवती और तीमारदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: जिला महिला असपताल में मरीजों को लगाया गया आरओ सिस्टम कई दिनों से खराब पड़ा है। यहां आने वाली गर्भवती और भर्ती महिलाओं के तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। ज्यादातर मरीज दवा खाने को पानी की वोतल खरीद कर ला रहे हैं। यहां पानी को लेकर हर रोज मरीज हंगामा करते हैं।

जिला महिला अस्पताल में मुख्य गेट के पास अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों व तीमारदारों को पानी के लिए आरओ लगाया गया है। मात्र एक आरओ से पूरे अस्पताल के लोग पानी पीते हैं। यह आरओ भी कई दिनो खंराब पड़ा होने से बंद है। आरओ पानी नहीं दे रहा है। जिससे महिला मरीजों तीमारदारों को पानी के लिए अस्पताल के बाहर तक दौड़ लगानी पड़ती है। कुछ मरीज पानी की वोतल खरीद कर काम चला रहे हैं। यहां पेयजल का कोई साधन नही है।

यह भी पढ़ें- बदायू: खेलते समय लापता हुई मासूम का कटीले तार पर लटका मिला शव, मचा कोहराम

संबंधित समाचार