अयोध्या: वीर सावरकर की जयंती पर हिन्दू महासभा ने किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उठाई मांग सावरकर को मिले भारत रत्न, घोषित हो राष्ट्रपिता

अयोध्या, अमृत विचार। वीर विनायक दामोदर सावरकर शक्ति के ऐसे ज्योतिपुंज के रूप में प्रतिष्ठित हैं। जिनसे एक असीम ऊर्जा ग्रहण कर बिना विचलित हुए हर हिन्दुत्ववादी अपने कर्तव्य पथ पर निरन्तर अग्रसर है और हमेशा रहेगा। उक्त बातें हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पाण्डेय ने वीर सावरकर की 141वीं जयन्ती के अवसर पर पुष्पराज चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही।

प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू महासभा महंत राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा वीर सावरकर असाधारण योद्धा, महान साहित्यकार, वक्ता, विद्वान, लेखक समाज सुधारक और एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित है। अधिवक्ता शिवम पांडेय ने कहा कि युवाओं से उनकी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। अधिवक्ता आदर्श मिश्रा ने कहा कि सावरकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

मांग की है कि सावरकर को भारत रत्न प्रदान करते हुए,  संवैधानिक रूप से सावरकर को राष्ट्रपिता की उपाधि प्रदान की जाए। प्रमुख रूप महान्त राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा, अधिवक्ता आदर्श मिश्रा,अजेंद्र पांडेय, अशेद्र पांडेय अतुल पाठक, शिवम पांडेय, शशांक पांडेय, हीरामणि पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बड़ा खुलासा: जहां रोपे थे एक लाख पौधे अब वहीं हुई गड्डा खोदाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता