अमेठी: स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने युवक की पिटाई कर लूटे 35800 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी, अमृत विचार। पुरानी रंजिश में सोमवार देर रात स्कॉर्पियो सवार दबंगो ने मार्केट से पैसा लेकर घर जा रहे युवक से पैसा छीनने के बाद बीच सड़क लाठी डंडो और बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए। इलाज के बाद मंगलवार की सुबह थाने पहुँचे पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस घटना को जांच में जुट गई है।

पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ सोमवार रात करीब 9 बजे प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला उत्कर्ष पांडेय प्रतापगढ़ से मार्केटिंग करके घर वापस जा रहा था। उत्कर्ष अभी लोहिया नगर के पास पहुँचा ही था कि एक स्कोर्पियो उसका पीछा करने लगी।

उत्कर्ष जब संग्रामपुर थाना क्षेत्र नारायनपुर को पार कर गैस एजेंसी के पास पहुँचा तभी स्कोर्पियो ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद वो गाड़ी से गिर पड़ा। जिसके बाद दबंगो ने उसकी लाठी डंडो और बेल्टों से पिटाई करने के बाद बैग में रखा करीब 35800 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।

उत्कर्ष ने किसी तरह एम्बुलेंस को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुँची एम्बुलेंस में उसे संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज हुआ। वही इलाज कराने के बाद उत्कर्ष मंगलवार की सुबह संग्रामपुर थाने पहुँचा और मामले की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित उत्कर्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले उसका इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र पांडेय से मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद उसने हाथ पर तोड़ने की धमकी दी थी। संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई हैं पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को नामजद किये। घटना की जाँच पड़ताल की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:-बड़ा खुलासा: जहां रोपे थे एक लाख पौधे अब वहीं हुई गड्डा खोदाई

संबंधित समाचार