शाहजहांपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: पुवायां-बंडा रोड पर सोमवार रात बसंतापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लखीमपुर खीरी के बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद रात में ही पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया के गांव पिराह निवासी सुरजीत कुमार बाइक से अपनी पत्नी क्रांति कुमारी को लेकर पुवायां पहुंचे थे और यहां से रात करीब नौ बजे वह बंडा की ओर चल दिए। बाइक जब बसंतापुर के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। रात का समय होने की वजह से दोनों काफी देर तक घटना स्थल पर पड़े रहे। उधर से गुजरे एक व्यक्ति ने अपना वाहन रोक कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से बंडा सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। वही क्रांति कुमारी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- शाहजहापुर: ब्लॉक प्रमुख पति पर कार चढ़ाने का आरोप, बोले- मैं बाल-बाल बच गया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा