Kanpur: कलक्टरगंज गल्ला मंडी में व्यापारियों ने बुढ़वा मंगल के दिन 11 बार किया हनुमान चालीसा का पाठ, कही ये बात
कानपुर में व्यापारियों ने 11 बार हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया
कानपुर, अमृत विचार। वर्षों से बसे हुए व्यापारियों को हटाकर कलक्टरगंज गल्ला मंडी मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनाये जाने के प्रस्ताव को वापस लेने व नगर निगम से कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी को बचाने को लेकर कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे हनुमान मंदिर के बाहर मुख्य सडक पर बैठकर पहले बुढ़वा मंगल के दिन व्यापारियों ने सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया।
पाठ की समाप्ति के बाद हनुमाज जी की आरती कर प्रसाद वितरण भी हुआ। इसके साथ ही व्यापारियों ने तय किया की कलक्टरगंज को बचाने के लिए इस जेठ माह के बाकी तीनो बुढ़वा मंगल को कलक्टरगंज के व्यापारी अपनी दुकानों मे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने कलेक्टरगंज स्थित गल्ला मंडी हनुमान मंदिर पर विरोध प्रदर्शन कर धरना देकर कलक्टरगंज गल्ला मंडी में बना रहे मल्टी स्टोरी कांप्लेक्स का विरोध किया। धरना दे रहा है उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी का कहना था कि पूरे देश में कानपुर की कलक्टरगंज गल्ला मंडी अपनी एक अलग पहचान रखती है।
पूर्व प्रधानमंत्री जब भी कानपुर आते थे तो कलक्टरगंज स्थित गल्ला मंडी हनुमान मंदिर पर रुक दर्शन करते थे और एक नारा दिया था झाड़े रहो कलक्टरगंज। वहीं 2022 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कलक्टरगंज का नाम लेकर सरहना की थी, लेकिन वर्तमान समय में नगर निगम द्वारा कलक्टरगंज पर मल्टीस्टोरी गला मंडी परिसर बनाने की तैयारी कर रहे है। जिससे कई व्यापारी की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। साथ ही कहा कि सौ वर्ष से अधिक समय से कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी में व्यापारी व्यापार कर रहे है।
इसमें कई व्यापारियों की चौथी या पांचवी पीढ़ी व्यापार कर रही है और कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे किसी भी सूरत मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स न बनने देने व इस बाजार के अस्तित्व को बचाने के लिए हम आज बुढ़वा मंगल के पहले मंगलवार को भगवान हनुमान जी से हनुमान चालीसा पढ़कर प्रार्थना कर रहे है। नगर निगम द्वारा कलक्टरगंज मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनने कि घोषणा के उपरांत कलक्टरगंज के पांच व्यापारियों की हार्ट अटैक पड़ चुका है, इनमें से दो की मौत भी हो चुकी है और व्यापारियों के उजड़ने के डर से अभी भी दहशत है।
इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ मे प्रमुख रूप मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश आहूजा, उपाध्यक्ष अनुराग साहू व अमित आनंद मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: पारा 45 पार...चटख धूप और दिन में चल रहे लू के थपेड़े, सड़कों पर छाना सन्नाटा
