हल्द्वानी: टक्कर मारकर जेब काट ले गया मोटर साइकिल सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर राह चलते एक व्यक्ति को मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। मदद के नाम पर उसे मोटर साइकिल सवार ने उठाया और जेब काट कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

सतपाल आश्रम वाली गली हंस विहार कॉलोनी निवासी विपिन बिहारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह बाजार से घर जा रहे थे। सरगम सिनेमा के पास पीछे से आए एक मोटर साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए। तभी मोटर साइकिल सवार ने बाइक रोकी और मदद के नाम पर उन्हें उठाने लगा।

उसने गलती के लिए माफी मांगी और फिर चलता बना। विपिन ने घर पहुंच कर अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी। उसमें रखी 10 हजार की नगदी, पर्स, दस्तावेज गायब थे। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध की फुटेज मिली है। तकनीकि टीम आरोपी बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार