सपा साफ, NDA हाफ: असदुद्दीन ओवैसी को सुनने के लिए उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिर्जापुर। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल के साथ राज माता कृष्णा पटेल ने मीरजापुर के एक निजी लान में पहुंचकर पीडीए अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी दौलत सिंह पटेल के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सपा NDA की बी टीम है इसलिए जो सपा का उम्मीदवार है वो BJP का कैंडिडेट है।

कहा "सपा साफ NDA हाफ है।" मोदी पर निशाना साधते हुए कहा मोदी मिर्जापुर में आते है तो कालीन की बात नहीं करते बल्कि में ब्रह्मोस मिसाइल की बात करते है। मोदी नौजवानों के जेहन में नफरत भरते है, मोदी जी आसमान से आते है और आसमान में उड़ जाते है। उनको मिर्जापुर के विकास से कोई मतलब नहीं,10 साल में मिर्जापुर में क्या हुआ, मोदी ने कहा था कि मैं मां के पेट से जन्म नहीं लिया, मोदी जी कहते है मुझे भगवान ने खास मकसद से भेजा है।

कोरोना काल में जब गंगा में लाशें बहती थी लोग बिना ऑक्सीजन के मर रहे थे क्या इसी मकसद के किये आपको भेजा गया है,मोदी जी महिलाओं का अपमान कर रहे है। कह रहे है कि मुजरा करेंगे पूरे देश में मुसलमानों को आरक्षण मिलता है।मोदी जी आप देश को लड़ाना चाहते है देश में नफरत घोल रहे है। इस चुनाव में मोदी जी कहते है कि मुसलमान घुसपैठिया है। मोदी जी मंगल पांडे का नाम लेते है, लेकिन मुख्तार अंसारी के दादा का नाम क्यो नही लेते।

अपना दल कमेरावादी की नेता सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्षों का जो असली अपना दल है वो हम हैं और जो सरकारी है वो दूसरा दल है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में दरी बिछाने का कार्यकर्ता काम करते थे अब यह काम नहीं किया जाएगा.  इस दौरान भारी संख्या में जनता थी मौजूद रही है।

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

संबंधित समाचार