बहराइच : सीएचसी में आयोजित बैठक में विवाद हाथापाई में हुआ तब्दील
अधीक्षक और सीएचओ के बीच हुई मारपीट, गर्भवती स्वास्थ्य कर्मी जिला अस्पताल रेफर
पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार।पयागपुर सीएचसी अधीक्षक से मंगलवार शाम को बैठक के दौरान महिला सीएचओ वार्तालाप हुई। सीएचओ ने अभद्रता किये जाने के साथ ही हरिजन एक्ट में फंसा दिए जाने जैसा आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। गर्भवती महिला सीएचओ गम्भीर हालत में बहराइच मेडिकल कालेज भर्ती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आयोजित बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर थानेदार और सेमरियावां केंद्र की सीएचओ दीक्षा पाठक के बीच अवकाश दिए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया,जो देखते देखते हाथापाई तक पहुंच गया। बढ़ते विवाद को देख सीएचओ के पति भवानी शंकर मिश्र बीच बचाव करने लगे तो अधीक्षक डा0 थानेदार ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए हरिजन एक्ट में फंसा देने जैसी बात कहते हुए बाहर की तरफ धकेल दिया।
सीएचओ के पति और डॉक्टर में भी मारपीट हुई। पीड़ित सीएचओ ने थाने पर तहरीर देते हुए अधीक्षक पर अभद्रता के साथ गाली गलौज का आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि अधीक्षक अवकाश स्वीकृति के नाम पर पैसे वसूल करते हैं।अब तक लगभग 38000रुपये अवकाश के नाम पर ले चुके हैं।सीएचओ दीक्षा पाठक ने बताया कि अधीक्षक द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि वह गर्भवती है,अधीक्षक के बर्ताव से उनकी तबियत बिगड़ गयी है।
इस सम्बंध में अधीक्षक डा0 थानेदार से उनके मोबाइल नम्बर 9369397962 पर 7बजकर 10 मिनट पर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नही रिसीव किया।थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है,जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर
