प्रयागराज : पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर की बमबाजी, भारी मात्रा में मवेशी बरामद
प्रयागराज, अमृत विचार। मंगलवार को हंडिया कोखराज हाईवे मार्ग डेरा गांव के सामने हाईवे पुल पर पशु तस्करो ने पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया किया था। घटना में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये। हलांकि मौके अब पुलिस ने कंटेनर ट्रक में सवार दो पशु तस्करो सहित 23 बैल 11 गाय को बरामद किया है। जिसमें एक गाय की मौत हो गई थी। बदमाशों के पास से सात जिंदा बम बरामद हुआ है।
घटना थरव्ई पुलिस ने बताया की सूचना के आधार पर हाईवे मार्ग पर पुलिस टीम ने कंटेनर ट्रक जो कानपुर से बिहार जा रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे थरवई थाना क्षेत्र के डेरागदाई गांव के समीप रेलवे ओवर ब्रिज नेशनल हाईवे मार्ग पर पहुंचा था। तभी पुलिस ने उनका पीछा करना शुरु कर दिया। उस दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर बमबाजी शुरु कर दी।
बमबाजी में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये। वहीं मौके से पुलिस ने ट्रक से 23 बैल 11 गाय साहित सात जिंदा बम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तस्करों में यमन पुत्र हैदर खान 30 वर्ष निवासी टांडा थाना टांडा जिला रामपुर और कल्लू पुत्र बादशाह निवासी रावतपुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर हैं। वहीं दो बदमाश मौके से भागने गया कामयाब हो गये। पुलिस ने आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम व विस्फोटक पदार्थ के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें -गोमतीनगर के अपार्टमेंट में मिला गोह, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
