बरेली: अभी तीन दिन और सताएगी गर्मी, 1 जून को एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.7 और न्यूनतम तापमान हुआ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी से अभी तीन दिन राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है। दो दिन वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है, हालांकि 1 जून को जिले में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 42.8 और न्यूनतम 3.1 डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज लेकिन तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 मई तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस दौरान मंगलवार और बुधवार को रात का तापमान तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहने का पूर्वानुमान है। इसलिए वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 1 जून को हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने का पूर्वानुमान है।
ये भी पढे़ं- बरेली: जीजा ने साले को नंगा कर पीटा, वीडियो भी बनाई...रिपोर्ट दर्ज
