आज का राशिफल। 29 मई, 2024

आज का राशिफल। 29 मई, 2024

मेष

आज कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने को लेकर आप काफी प्रतिबद्ध रहेंगे। रक्तचाप के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग की अपेक्षा आपसे बढ़ सकती है। यदि विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा।

वृष

आज धार्मिक कृत्यों का दिखावा करने से बचें। पिता को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। कृषि से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। स्थान-परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। कारोबार में बड़ा बदलाव करने से आपको बचना चाहिए।

मिथुन

आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को ग्राहकों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। पैर में चोट लगने की आशंका है। आपको नौकरी में बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी, किन्तु यह समय किसी निर्णय लेने का नहीं है।

कर्क

आज व्यवसाय में बदलाव के लिए प्रयास करेंगे। जीवनसाथी को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। अटके हुए मामलों को सुलझाने में लगे हुए होंगे। बुजुर्ग लोगों की बातों का बुरा न मानें। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह

आज सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं, लेकिन आप स्थितियों को अपने नियंत्रण में लाने में भी सफल रहेंगे।

कन्या

आज आपको प्रेम संबंधों में परेशानियों का अनुभव होगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कुछ कन्फ्यूज हो सकता है। जीवनसाथी आपसे प्रेम की अपेक्षा रखेगा। किन्तु आपकी व्यस्तता काफी ज्यादा होगी। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें।

तुला

आज आप थोड़े गुस्से में रहेंगे। परिस्थितियां आपके लिए कुछ कठिन रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारियों को लेकर आपके मन में रोष रहेगा। आय के दूसरे विकल्पों पर आप काम करेंगे। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसकी तैयारी अच्छी रखें। आप जल्दबाजी में कुछ सामान भूल सकते हैं। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने की सम्भावना है।

धनु

आज आपकी अपेक्षाओं पर लोग खरे नहीं उतरेंगे। प्रेम संबंधों में तनाव होने की आशंका है। यदि आप धैर्यवान रहते हैं तो आप सम्पत्ति विवादों को सुलझा सकते हैं। ज्यादा धूप और गर्मी में निकलने से बचें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल सकती है।

मकर

आज शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों के सहयोग से आप कई रुके हुए कार्य करवा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपका काफी ध्यान रखेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।

कुंभ

आज परिवार में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नशे जैसी गंदी आदतों से जितना हो सके दूर रहें। इससे आपकी छवि बुरी तरह से खराब हो सकती है। शान्तिपूर्वक समय निकालना बुद्धिमत्ता होगी। शाम को आप मनोरञ्जन के साधनों का आनन्द लेंगे।

मीन

आज आप दिन भर आराम करना पसन्द करेंगे। धार्मिक विषयों पर आप लोगों को काफी सहायता दे सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार करने में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों को लेकर परेशानी दूर होगी। सन्तान के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे।