आगरा में मस्जिद के अंदर मिला खून से लथपथ महिला का शव, लोगों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मस्जिद के अंदर खून से सना महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी आक्रोश में हैं। हैरानी वाली बात यह है कि मृतक महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे।

साथ ही हत्या करने वाले आरोपी ने महिला की पहचान न हो पाए इसके लिए उसका चेहरा भी कुचल दिया था। यह मस्जिद ताजमहल हाई सिक्योरिटी जोन से महज 100 मीटर की दूरी पर है। 28 मई शाम से ही सोशल मीडिया एक्स पर महिला को लेकर कीवर्ड ट्रेंड कर रहा था, जिसके बाद पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें- आगरा: चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या की पड़ोसी ने रची साजिश, एक मथुरा का साथी...मुठभेड़ में दो को लगी गोली

संबंधित समाचार